
अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर हमला करने और फिर रूस का जहाज जब्त करने से वैश्विक तनाव बढ़ा हुआ है. इस बीच अमेरिका का सबसे रहस्यमयी और ताकतवर विमान ‘डूम्सडे प्लेन’ एक बार फिर चर्चा में है. एविएशन A-2 डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वायुसेना का E-4B नाइटवॉच हाल ही में वॉशिंगटन डीसी क्षेत्र में उड़ान भरता देखा गया है. आधिकारिक तौर पर किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस विमान की मौजूदगी अपने आप में संकेत मानी जाती है कि अमेरिका हर हालात के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहता है. इस विमान की मौजूदगी के कारण सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका किसी बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है? या कुछ ऐसा बड़ा होने वाला है, जिसे लेकर अभी तक दुनिया को पता नहीं.
