दौलतपुर ,जमालपुर, 12 जनवरी 2026: स्वामी विवेकानन्द की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र परिषद की विशेष बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें अध्ययनरत एवं सेवारत सभी पूर्व भैया-बहनों को सादर आमंत्रित किया गया था।
प्रधानाचार्य श्री छठु साह एवं प्रवासी कार्यकर्ता श्री गंगा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रवासी कार्यकर्त्ता गंगा चौधरी ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन, युवा शक्ति की भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों के योगदान पर गहन मंतव्य व्यक्त किया। प्रधानाचार्य छठु साह ने कहा कि “स्वामी जी का संदेश ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारा विद्यालय इसी विचारधारा पर चलकर संस्कारवान एवं देशभक्त युवा तैयार कर रहा है।”
इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रूप सज्जा प्रतियोगिता में भैया – बहनों ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरित विभिन्न रूप-रंगों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में भैया – बहनों ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों, युवा दिवस के महत्व, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम एवं व्यक्तित्व विकास पर ओजपूर्ण भाषण दिए। जिसमे प्रथम आयुषी , द्वितीय सिमरन और तृतीय अनामिका ने भाषण प्रतियोगिता मे सफल हुई । प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था।
पूर्व छात्र परिषद की बैठक में पुराने विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ अपने जुड़ाव को व्यक्त किया और भविष्य में संस्थान के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक व आध्यात्मिक था, बल्कि पूर्व एवं वर्तमान छात्रों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य भी साबित हुआ।
विद्यालय परिवार का विचार है कि ऐसे कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को जीवंत रखते हैं और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। पूरा कार्यक्रम भक्ति, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। इस कार्यक्रम मे कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह , सुमन कुमार
संगणक आचार्य, शैल दीदी समिति सदस्या आदि लोग मौजूद थे |
